मुरादाबाद से बड़ी खबर जन्म प्रमाण पत्र के लिए 3 साल से भटक रहा गरीब पिता रिश्वत लेने के आरोप

मुरादाबाद से बड़ी खबर जन्म प्रमाण पत्र के लिए 3 साल से भटक रहा गरीब पिता रिश्वत लेने के आरोप

मुरादाबाद। शहर के मुरादाबाद नगर निगम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक गरीब परिवार का पिता अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले 3 साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी नंद कॉलोनी निवासी विपिन वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगातार नगर निगम के चक्कर लगा रहा है उसने बताया कि निगम की ओर से उसे पर्ची भी दी गई थी लेकिन उसके बावजूद आज तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया पीड़ित विपिन वर्मा का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान नगर निगम के एक कर्मचारी ने उससे ₹500 की रिश्वत भी ली उसने बताया कि विनोद नाम का व्यक्ति जो कथित तौर पर गुलाब बड़ी चुंगी स्थित कार्यालय में बैठता है ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे लिए लेकिन काम अब तक नहीं हुआ विपिन वर्मा ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा मैं गरीब परिवार से आता हूं ₹500 देना मेरे लिए आसान नहीं था 3 साल से चप्पल घिस गई लेकिन मेरे बेटे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जल्द से जल्द बनवाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए यह मामला न केवल सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है बल्कि आम जनता को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं में हो रही लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल भी खोलता हैं।

इस मामले को लेकर किसी उच्चे अधिकारियों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया हैं।