स्मार्ट मीटर में रिचार्ज नहीं घर में चलाई जा रही चोरी की लाइट .....

मुरादाबाद: बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर व्यवस्था से जोड़ने के लिए बिजली विभाग द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तड़के सुबह अधिशासी अभियंता (XEN) हर्ष राज रस्तोगी ने टीम के साथ क्षेत्र में औचक चेकिंग अभियान चलाया।

जांच के दौरान कई ऐसे उपभोक्ता सामने आए जिन्होंने अब तक स्मार्ट मीटर लगवाया था, और बिल जमा नहीं किया था जबकि वे नियमित रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली चोरी की शिकायतें भी सामने आईं। विभाग की टीम ने मीटर, कनेक्शन और लोड की स्थिति की बारीकी से जांच की और संदिग्ध मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू करने और बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी गुरुवार को तड़के सबह मनोहरपुर में तीन घरों में चोरी पकड़ी गई है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिल जमा करें, स्मार्ट मीटर लगवाएं और बिजली चोरी जैसी गतिविधियों से बचें, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।