रांची–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, यात्रियों को राहत

रांची आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, यात्रियों को राहत

02877/02878 विशेष ट्रेन अब जून 2026 तक चलेगी, अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

रांची। गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 02877/02878 रांची?आनंद विहार टर्मिनल?रांची स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस कदम से झारखंड, बिहार और दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह विशेष ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी, मार्ग एवं रखरखाव व्यवस्था के अनुसार ही संचालित की जाएगी।

02877 रांची?आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल

ट्रेन संख्या 02877 रांची से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। पहले यह ट्रेन 28 मार्च 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ाते हुए?

04 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक

तथा 18 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक

संचालित किया जाएगा।

हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह ट्रेन 23 मई 2026 को रांची से नहीं चलेगी।

02878 आनंद विहार टर्मिनल?रांची स्पेशल

वापसी में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल से रांची के लिए प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। पहले यह ट्रेन 29 मार्च 2026 तक अधिसूचित थी, जिसे अब बढ़ाकर?

05 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक

तथा 19 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक

चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन 24 मई 2026 को आनंद विहार टर्मिनल से नहीं चलेगी।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे का मानना है कि इस अवधि विस्तार से रांची और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को पर्याप्त सुविधा मिलेगी और गर्मी के सीजन में अतिरिक्त यात्री दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।