कागरोल में स्कूल चलो अभियान के तहत भव्य आयोजन, जागरूकता रैली ने जगाई शिक्षा की अलख

खेरागढ़

स्कूल चलो अभियान 2026 के अंतर्गत 1 अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय कागरोल प्रथम में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निकाली गई विशाल जागरूकता रैली ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जन-जागरण का संदेश दिया।

रैली को क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। छात्र-छात्राओं ने ?हर घर से एक ही पुकार ? स्कूल चले हम बार-बार? जैसे नारों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय कागरोल प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट कागरोल प्रथम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कागरोल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता की। आयोजन के दौरान नवप्रवेश अभियान की शुरुआत, मेधावी छात्रों का सम्मान, स्मार्ट क्लास का उद्घाटन, रसोई माता विदाई सम्मान एवं सामुदायिक सहभागिता सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अभिभावक जागरूकता बैठक ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।

मुख्य अतिथि भगवान सिंह कुशवाह ने मुक्त मंच का उद्घाटन कर बच्चों को प्रेरित किया तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज वार्ष्णेय ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शर्मा भाकरिया एवं यूटीए के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा ने भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन लेखराज एवं सह-संचालन सरिता द्वारा किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में शिक्षक यादवीर सिंह, दिनेश सोलंकी, धर्मवीर सिंह तथा वरिष्ठ शिक्षक हरेंद्र लवानिया का विशेष योगदान रहा।

इस दौरान ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में प्रधानाध्यापक रीनू वर्मा ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति समर्पण, सहयोग और उत्साह का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

संदेश:

?शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है ? आइए, हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ें।?