महाशिवरात्रि को लेकर एक शाम महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का किया जाएगा आयोजन

महाशिवरात्रि को लेकर एक शाम महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का किया जाएगा आयोजन

पाली राजेंद्र नगर राइकों की ढाणी शिव मंदिर में महादेव विकास समिति द्वारा महाशिवरात्रि आयोजन को लेकर एक शाम महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का किया जाएगा आयोजन अध्यक्ष कानाराम देवासी ने कहा है कि मंदिर को आकर्षक रोशन पूरी महादेव बगीची को एक रोशनी में सजाया गया एवं बैठने की अच्छी व्यवस्था टेंट लगाकर की गई मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया है कि तीन दिवस कार्यक्रम किया जाएगा और हर साल की भाती इस साल भी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी शिवरात्रि जिसमें एक शाम महादेव के नाम भजन संध्या हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेव विकास समिति द्वारा महादेव बगीची में दिनांक 13.02.2026 को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा भजन कलाकार हेमराज गोयल पाली शंकर टांक डायलाना दुर्गा कंवर चुरु अपने भजनों की प्रस्तुति देगें व दिनांक 14.02.2026 को स्कूलों व निजी बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा व दिनांक 15.02.2026 को शाम 7.00 बजे से शिव कीर्तन किया जायेगा व आकर्षित बर्फ का शिवलिंग बनाया जायेगा तथा रुद्राभिषेक किया जायेगा। सभी शिव भक्तो हेतु झुले व अन्य प्रकार के कार्यक्रम होगे।बड़े झूले छोटे झूले व अलग-अलग स्टाइल भी लगाई जाएगी अध्यक्ष काना राम देवासी के नेतृत्व में सदस्य सचिव रमेश शर्मा कौशल किशोर शर्मा मोहित आनंद सैन महावीर दास विजेंद्र पाल सिंह महेंद्र कुमावत मनीष सोनी भानु प्रताप सिंह पारस सेन पदम लाल सेन खुशाल पुरी परमीत सिंह को सभी तैयारी में जुटे हुए हैं!