पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

मिर्ज़ापुर अदलहाट:- ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल गरौँडी अदलहाट मिर्ज़ापुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार वितरण किया। पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खुशी से चहक उठे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 7 मार्च 2026 को आयोजित कराई गई थी। विद्यालय के प्रबंधक अनेश कुमार ने बच्चों को संबोधित किया तथा समझाया कि इस परीक्षा के माध्यम से छात्र छात्राओं के इतिहास भूगोल विज्ञान कला संस्कृति और खेल आदि से संबंधित ज्ञान में वृद्धि करता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशु यादव द्वितीय स्थान पर विकास कुमार, तृतीय स्थान पर युवराज कुमार रहे। डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर ज्योति गिरी खुशी पांडेय, शिल्पा ,पिंकी, जितेंद्र निराला चांदनी आदि लोग उपस्थित रहे।