प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ संजय कुमार

विकास खण्ड राजगढ़ के गौरव: परिषदीय विद्यालयों के होनहारों ने रचा इतिहास।

राजगढ़ ब्लॉक के चार परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 6 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 में अपनी उत्कृष्ट सफलता से पूरे ब्लाक का मान बढ़ाया है।

अमृत राज (कंपोजिट विद्यालय लूसा)ओवरऑल रैंक 8वां प्राप्त कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। इनके अतिरिक्त अंशिका (प्राथमिक विद्यालय बघौड़ा)

चंद्रभूषण (प्राथमिक विद्यालय पथरखुरा) व युराज (प्राथमिक विद्यालय बरगवां)ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ संजय कुमार ने सभी सफल बच्चों व उनके विद्यालय के गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। इन सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन के साथ ब्लॉक और अपने विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इन सभी मेधावी छात्रों, उनके समर्पित गुरुजनों और गौरवान्वित अभिभावकों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई! यह सफलता परिषदीय विद्यालयों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण है। सम्पूर्ण विकास खण्ड इन चारों बच्चों के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ के बेसिक शिक्षा में कार्यों की सराहना किया गया है। वही अभिभावक में चर्चा है कि ऐसे ईमानदार खंड शिक्षा अधिकारी का राजगढ़ में रहना समय की मांग है। छात्रों में खुशी का माहौल है।

खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ के बेसिक शिक्षा में कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण सभी मेधावी छात्रों, उनके समर्पित गुरुजनों और गौरवान्वित अभिभावकों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई,चारों बच्चों के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं