प्रयागराज मंडल में मार्च 2026 में 42 रेल सेवक हुए सेवानिवृत्त, समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में मार्च 2026 के दौरान कुल 42 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नियमानुसार समापन भुगतान की प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल लगभग 15,62,53,925 रुपये की राशि डिजिटल माध्यम से प्रदान की गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में लोको पायलट, वरिष्ठ लोको निरीक्षक एवं स्टेशन अधीक्षक जैसे पदों पर कार्यरत अनुभवी रेलकर्मी शामिल रहे। इनमें लोको पायलट/टूंडला, लोको पायलट/कानपुर सेंट्रल, लोको पायलट/प्रयागराज, वरिष्ठ लोको निरीक्षक/प्रयागराज छिवकी, वरिष्ठ लोको निरीक्षक/कानपुर तथा स्टेशन अधीक्षक/कानपुर सेंट्रल और स्टेशन अधीक्षक/सैयदसरावां सहित अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए ?एक्सीडेंट फ्री अवार्ड? से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रयागराज मंडल कार्यालय के मंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त आवश्यक प्रपत्र सौंपे गए। साथ ही सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रेल सेवा में योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को मिलने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID सुविधाओं के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। मंडल प्रशासन ने बताया कि कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने समापन भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया।

कार्यक्रम में विधि अधिकारी भी उपस्थित रहे। रेलवे प्रशासन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना