यात्रियों को बड़ी राहत, कई विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी; मालदा टाउन-आनंद विहार के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों को बड़ी राहत, कई विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ी; मालदा टाउन-आनंद विहार के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन अवधि विस्तार का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार सूरत-छपरा, अहमदाबाद-पटना, उधना-हसनपुर रोड, वलसाड-दानापुर, मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम, मुंबई सेंट्रल-कानपुर, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सहित कई महत्वपूर्ण रूटों पर चल रही स्पेशल ट्रेनों को आगामी महीनों तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनस के बीच एक विशेष ट्रेन के संचालन की भी घोषणा की गई है।

रेलवे के अनुसार 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 06 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी, जबकि 09066 छपरा-सूरत ट्रेन 08 अप्रैल से 01 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। रेलवे ने बताया कि इस ट्रेन के कोच अब एलएचबी से बदलकर आईसीएफ कर दिए गए हैं। संशोधित रेक संरचना के तहत इसमें एसी चेयरकार, जनरल और एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

इसी तरह 09447 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 01 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। वहीं 09448 पटना-अहमदाबाद ट्रेन 03 अप्रैल से 01 मई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

रेलवे द्वारा 09031 उधना-हसनपुर रोड साप्ताहिक स्पेशल को 05 अप्रैल से 28 जून 2026 तक और 09032 हसनपुर रोड-उधना ट्रेन को 06 अप्रैल से 29 जून 2026 तक बढ़ाया गया है। वहीं 09343 डॉ. अंबेडकरनगर-पटना ट्रेन 02 अप्रैल से 25 जून 2026 तक तथा 09344 पटना-डॉ. अंबेडकरनगर ट्रेन 03 अप्रैल से 26 जून 2026 तक संचालित होगी।

09025 वलसाड-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल को 06 अप्रैल से 29 जून 2026 तक और 09026 दानापुर-वलसाड ट्रेन को 07 अप्रैल से 30 जून 2026 तक विस्तार दिया गया है। इसके अलावा यात्रियों के लिए पहले से चल रही 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 01 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक और 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ट्रेन 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाई जाएगी।

रेल प्रशासन ने 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक स्पेशल को भी 05 अप्रैल से 26 जुलाई 2026 तक बढ़ाया है। वहीं 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल ट्रेन 06 अप्रैल से 27 जुलाई 2026 तक संचालित होगी।

इंदौर और हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही ट्रेन 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन का संचालन सप्ताह में दो बार शुक्रवार और रविवार को 29 मार्च से 28 जून 2026 तक किया जाएगा, हालांकि यह ट्रेन 22 मई और 24 मई 2026 को नहीं चलेगी। वहीं 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर ट्रेन 30 मार्च से 29 जून 2026 तक शनिवार और सोमवार को चलेगी, लेकिन 23 मई और 25 मई 2026 को इसका संचालन नहीं होगा।

मालदा टाउन से आनंद विहार के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनस-मालदा टाउन विशेष ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। 03435 मालदा टाउन से आनंद विहार टर्मिनस के लिए 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को एक फेरा चलेगी। वहीं 03436 आनंद विहार टर्मिनस से मालदा टाउन के लिए 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) को एक फेरा संचालित किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन की संरचना में 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 6 एसी तृतीय श्रेणी, 8 स्लीपर, 4 सामान्य तथा 2 एसएलआर कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। यह विशेष ट्रेन साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, किऊल, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टुंडला सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की तिथि, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।