यात्रियों के लिए राहत: रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन, कई ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने नई दिल्ली?कटिहार के बीच एक विशेष आरक्षित ट्रेन चलाने तथा कई अन्य विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली?कटिहार?नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 04074/04073 विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 27 मार्च 2026 को नई दिल्ली से तथा 28 मार्च 2026 को कटिहार से एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, सामान्य, एसी तृतीय तथा एसएलआर कोच शामिल हैं। यह ट्रेन मार्ग में टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी और नौगछिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है। गाड़ी संख्या 02563/02564 बरौनी?नई दिल्ली?बरौनी तथा 02569/02570 दरभंगा?नई दिल्ली?दरभंगा विशेष ट्रेनों को मई 2026 तक बढ़ाया गया है। दरभंगा?नई दिल्ली ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है, जिससे इसका नई दिल्ली आगमन समय अब सुबह 4:30 बजे होगा।

इसी क्रम में वडोदरा?गोरखपुर (09111/09112) और वडोदरा?मऊ (09195/09196) साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन को जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है।

वहीं हैदराबाद?गोरखपुर (07075/07076) विशेष ट्रेन के संचालन में भी अप्रैल 2026 तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर अतिरिक्त फेरों के साथ चलाई जाएगी और इसमें एसी तथा स्लीपर सहित कुल 22 कोच होंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन और अवधि विस्तार से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और भीड़भाड़ में कमी आएगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।