राज्य में रेल विकास के विभिन्न मुद्दों को लेकर भीम शर्मा मिले जयपुर में विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों से

रेलवे अधिकारियों से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर समस्याओं के समाधान की रखी मांग, महाप्रबंधक सहित अनेक अधिकारियों को श्रीगंगानगर आने का दिया निमंत्रण


श्रीगंगानगर, उत्तर पश्चिम रेलवे की जेडआरयूसीसी में सदस्य रहे भीम शर्मा ने बुधवार को जयपुर स्थित उत्तर पश्चिम रेल मुख्यालय पहुंचकर इलाके के विभिन्न रेल मुद्दों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर सदस्याओं के समाधान की मांग की।
अपनी जयपुर विजिट के दौरान श्री शर्मा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ से मिलकर उनसे श्रीगंगानगर की विजिट कर न्यू यार्ड निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाने का आग्रह भी किया। इस प्रस्तावित यार्ड के लिए रेल मंत्रालय की ओर से विगत दिनों 174.26 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी श्रीगंगानगर आने का निमंत्रण दिया। श्री शर्मा ने श्रीगंगानगर से पर्याप्त हॉलिडे स्पेशल ट्रेन चलाने का लिए भी उनका आभार जताया तथा श्रीगंगानगर-समस्तीपुर सा. ट्रेन को नियमित करने का आग्रह करने के अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू करने की बात की। उन्होंने श्रीगंगानगर से वाया हनुमानगढ़, सादुलपुर दिल्ली व जयपुर के लिए फास्ट ट्रेनें चलाने की मांग भी रखी।
डीआरयूसीसी सदस्य सुनील अग्रवाल ने कहा है कि श्री शर्मा की यह विजिट रंग लाएगी। उन्होंने न्यू यार्ड को जल्दी शुरू करवाने की बात कहते हुए श्रीगंगानगर आगमन पर अधिकारियों के स्वागत की बात कही है।
--------