प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन में नारायणपुर से पत्रकारों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल होगा शामिल* 

पत्रकारिता के भविष्य पर होगा मंथन-डॉ बेनर्जी

नारायणपुर ब्यूरो। छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत के लिए 29 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के तत्वावधान में प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन एस.एन.जी. स्कूल ऑडिटोरियम, सेक्टर-4, भिलाई में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकार, जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि एक मंच पर जुटेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे व्याख्यान, उद्घाटन एवं सम्मान सत्र के साथ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा करेंगे,इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद,विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।दोपहर 2 बजे सम्मान एवं समापन सत्र आयोजित होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में नारायणपुर जिले से भी बड़ी संख्या में पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। जिले के अनुभवी एवं युवा पत्रकार इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पत्रकारिता के मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाएंगे सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख पत्रकारों में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभाग अध्यक्ष डॉ अभिषेक बेनर्जी,जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, संजय नंदी, रवि साहू, संतनाथ उसेंडी, आकाश जैन, हरिया सोनी, रोशन ठाकुर, डे नारायण सिंह बघेल, ब्रिज मानिकपुरी, दिनेश रजक, अविनाश देवांगन, प्रीतेश जैन, किशोर आर्य, सुखमन कचलाम, कमलापति मिश्रा, सुरेश सोनी, तेनसिंह ठाकुर, अनुज जोशी, बोधन नाग, नारायण बेनर्जी, कुशलचंद पारख, मुकेश सिंह, संतोष साहू, टेटकू साहू, लच्छू कोर्राम, सूरज सरकार, उमेश पांडे, गणेश वैष्णव सहित अन्य पत्रकार शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभाग अध्यक्ष डॉ अभिषेक बेनर्जी ने बताया यह सम्मेलन न केवल सम्मान का मंच होगा, बल्कि पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य पर गंभीर चर्चा का अवसर भी प्रदान करेगा। बदलते मीडिया परिदृश्य, डिजिटल पत्रकारिता, निष्पक्षता और पत्रकार सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा,छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का यह आयोजन पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।प्रदेशभर की निगाहें अब इस भव्य आयोजन पर टिकी हैं, जहां पत्रकारिता का असली स्वर और सरोकार एक साथ गूंजेगा।