शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण का आधार: प्रोफेसर संजीव कर्माकर “वशिष्ठ”* 

महासमुंद। शिक्षक संघ जिला महासमुंद की बैठक डी.एम.एस. स्कूल, महासमुंद में आयोजित हुई, जिसमें शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रांत सह-संयोजक प्रोफेसर (डॉ.) संजीव कर्माकर ?वशिष्ठ? विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. साधना कसर भी उपस्थित रहीं। बैठक में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमेश गोस्वामी, जिला अध्यक्ष अनिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में प्रो. (डॉ.) कर्माकर ने कहा कि ?शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण का आधार हैं? तथा शिक्षकों को जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने जिले में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर उनके सुझाव प्राप्त किए। बैठक में 11 फरवरी 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विषय पर भी चर्चा हुई। प्रो. कर्माकर ने कहा कि इस विषय में उत्पन्न विसंगतियों के समाधान के लिए शासन स्तर पर सकारात्मक पहल आवश्यक है। अंत में उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पण के साथ कार्य करें तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया।