गर्मी में यात्रियों को राहत: लालकुआँ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

बरेली। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बरेली रेलवे प्रशासन ने 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक लालकुआँ से प्रत्येक गुरुवार तथा 4 अप्रैल से 27 जून 2026 तक कोलकाता से प्रत्येक शनिवार को कुल 13 फेरों के लिए संचालित होगी।

ट्रेन लालकुआँ से दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी, आसनसोल और बर्द्धमान होते हुए रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से सुबह 5 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधा और अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा।