बरेली थाना इज्जतनगर पुलिस मुठभेड़ में 3 गौकशी क़े आरोपी गिरफ्तार अवैध असलहा बरामद

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले से गौवंशीय अवशेष मिलने के बाद दर्ज मुकदमे के तहत की गईपुलिस के अनुसार 21 और 22 मार्च को नाले से प्लास्टिक के बोरे में पशु अवशेष बरामद हुए थे, जिसके बाद गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 23 मार्च की रात पुलिस टीम सिद्धार्थ नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान कांस्टेबल राहुल कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों असलम, जीशान और नासिर?को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मौके से तीन तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल आरोपियों और पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। असलम पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।