भोजीपुरा में देर रात एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद 2 बदमाश घायल, गौकशी की साजिश फेल

बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पहले से गोवध और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आरोपी शकील उर्फ मूंछ अपने साथियों के साथ मझुआ गंगापुर के जंगल में मौजूद है और गौकशी की तैयारी कर रहा है।पुलिस पर फायरिंग, बाल-बाल बचा सिपाही सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात करीब 1:40 बजे बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली सिपाही विपिन के बाजू को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान मुख्य आरोपी शकील उर्फ मूंछ के दाहिने पैर में और उसके साथी सलीम उर्फ कलिया के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हथियार और गौकशी के उपकरण बरामद पुलिस को आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे (315 बोर), कारतूस और गौकशी के उपकरण मिले हैं। बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। घायल बदमाशों और सिपाही को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सलीम उर्फ कलिया पर पहले से करीब 12 मामले दर्ज हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।