गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत: 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत: 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 10 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है, जिससे विभिन्न राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, यह निर्णय गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

इन स्पेशल ट्रेनों में हिसार?खड़की, अजमेर?बांद्रा टर्मिनस, अजमेर?दौंड, बीकानेर?साईनगर शिर्डी, हिसार?वलसाड, भगत की कोठी?बांद्रा टर्मिनस, अजमेर?सोलापुर, जयपुर?बांद्रा टर्मिनस, मदार?रोहतक तथा उदयपुर सिटी?योगनगरी ऋषिकेश के बीच संचालित रेलसेवाएं शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों की अवधि अप्रैल से जुलाई 2026 तक अलग-अलग तिथियों में बढ़ाई गई है, जिनमें साप्ताहिक और दैनिक दोनों प्रकार की सेवाएं शामिल हैं। इससे राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड जैसे राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विशेष रूप से मदार?रोहतक प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं, वहीं कई साप्ताहिक ट्रेनों के 10 से 14 अतिरिक्त ट्रिप जोड़े गए हैं। इससे त्योहारों, छुट्टियों और विवाह सीजन में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा अग्रिम आरक्षण कराकर यात्रा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।