अजमेर मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न, हिंदी के अधिक प्रयोग पर जोर

अजमेर मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न, हिंदी के अधिक प्रयोग पर जोर

भारतीय रेलवे के अजमेर मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक का आयोजन 18 मार्च 2026 को किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रेम रंजन ठाकुर सहित अजमेर मंडल के विभिन्न शाखाधिकारी एवं स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (01 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025) के दौरान मंडल में हुई राजभाषा प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करें तथा दैनिक कार्यों में राजभाषा से संबंधित नियमों का पालन करें।

बैठक के दौरान अजमेर मंडल के ई-बुलेटिन ?समाचारिका? के 31वें अंक का विमोचन भी मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के करकमलों द्वारा किया गया।

यह बैठक राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और प्रशासनिक कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।