कैसरगंज में ईद की नमाज़शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न बूंदाबांदी के बीच कैसरगंज थानाअध्यक्ष सहित प्रशासन पूरी तरह रहा मुस्तैद।

कैसरगंज में ईद की नमाज़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थानाध्यक्ष कैसरगंज और तहसीलदार कैसरगंज ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जामा मस्जिद महमूद शाह व आयशा मस्जिद, कस्बा कैसरगंज में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से ईद की नमाज़ सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।