मुरादाबाद। चैत्र मास में लगने वाले मेले और नवरात्र के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

मुरादाबाद। चैत्र मास में लगने वाले मेले और नवरात्र के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत चलने वाली पुरी एक्सप्रेस 18477-78 का अब मथुरा स्थित छाता रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव किया जाएगा। यह ठहराव 19 मार्च से 27 मार्च तक रहेगा सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह निर्णय चैत्र मास में आयोजित होने वाले नरी सेमरी मेला-26 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र में पहुंचते हैं जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में छाता स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और उन्हें अन्य स्टेशनों से अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से खासकर बुजुर्गों महिलाओं और दूरदराज से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, भीड़भाड़ के दौरान यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।

इधर, नवरात्र पर्व को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का भी फैसला किया है। दून एक्सप्रेस 13009-10 में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे, जबकि सियालदह एक्सप्रेस 13151-52 में 18 मार्च से 2 अप्रैल तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे रेलवे का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से यात्रियों को सीट मिलने में आसानी होगी और त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ का दबाव कम किया जा सकेगा।