शहीद दिवस पर विशेष रेल सेवा का ऐलान, हुसैनीवाला मेले के लिए चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

शहीद दिवस पर विशेष रेल सेवा का ऐलान, हुसैनीवाला मेले के लिए चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

फिरोजपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के अवसर पर हर वर्ष 23 मार्च को हुसैनीवाला में सतलुज नदी के किनारे भव्य शहीदी मेला आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 23 मार्च 2026 को फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी शहीदी मेला स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।

जाने वाली (Up) स्पेशल ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 1 Up सुबह 09:00 बजे

ट्रेन संख्या 3 Up सुबह 10:30 बजे

ट्रेन संख्या 5 Up सुबह 11:55 बजे

ट्रेन संख्या 7 Up दोपहर 01:50 बजे

ट्रेन संख्या 9 Up दोपहर 03:30 बजे

ट्रेन संख्या 11 Up शाम 05:00 बजे

वापसी (Dn) स्पेशल ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 2 Dn सुबह 09:40 बजे

ट्रेन संख्या 4 Dn सुबह 11:10 बजे

ट्रेन संख्या 6 Dn दोपहर 12:45 बजे

ट्रेन संख्या 8 Dn दोपहर 02:40 बजे

ट्रेन संख्या 10 Dn शाम 04:20 बजे

ट्रेन संख्या 12 Dn शाम 06:00 बजे

रेलवे के अनुसार, ये सभी विशेष ट्रेनें मार्ग में फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेंगी, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेलवे द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

शहीदी मेला के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी साबित होगी।