फिरोजपुर मंडल में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत रेलयात्रियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति किया जा रहा जागरूक!: सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.........

फिरोजपुर। डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेलयात्रियों को डिजिटल सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप, रेलवन ऐप तथा ऑनलाइन भुगतान प्रणाली की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने स्मार्टफोन के जरिए टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट प्राप्त करने, डिजिटल भुगतान करने और अन्य रेल सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकें।

अभियान के दौरान यात्रियों को यह भी बताया जा रहा है कि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली सरल, सुरक्षित और पारदर्शी है, जिससे कैशलेस यात्रा को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और रेलवन ऐप के माध्यम से टिकट लेने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर लगातार रेलयात्रियों को डिजिटल सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।