फिरोजपुर मंडल में ‘रेलवन ऐप’ के प्रचार के लिए विशेष अभियान, ट्रेनों पर लगाए जा रहे स्टीकर

फिरोजपुर मंडल में 'रेलवन ऐप' के प्रचार के लिए विशेष अभियान, ट्रेनों पर लगाए जा रहे स्टीकर

फिरोजपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने रेल यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत मंडल की सभी प्राइमरी ट्रेनों में ?रेलवन ऐप? के स्टीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान ही यात्रियों को इस ऐप और इसकी सुविधाओं की जानकारी मिल सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग और ऑनलाइन रेलवे सेवाओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। ट्रेनों में लगाए जा रहे स्टीकर के माध्यम से यात्रियों को रेलवन ऐप डाउनलोड करने और इसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान ट्रेन स्टाफ भी यात्रियों को रेलवन ऐप की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दे रहा है। इस ऐप के जरिए यात्री अपने स्मार्टफोन से ही आरक्षित टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट, डिजिटल भुगतान सहित कई अन्य रेलवे सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि ट्रेनों पर लगाए गए ?रेलवन ऐप? के स्टीकर के माध्यम से रेल यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग और ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से टिकट लेने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत तक का बोनस भी दिया जाता है, जिससे यात्रियों में डिजिटल टिकटिंग के प्रति रुचि बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि 'रेलवन ऐप' की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। फिरोजपुर मंडल का प्रयास है कि अधिक से अधिक रेल यात्री इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ें और रेलवे की सेवाओं का लाभ सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से प्राप्त करें।