सहसवान में नामित सभासदों का ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव नेफूल मालाएं व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत, विकास कार्यों को लेकर बनी रणनीति

सहसवान में नामित सभासदों का जोरदार स्वागत, विकास कार्यों को लेकर बनी रणनीति

सहसवान। ब्लॉक परिसर सहसवान में आज एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने नगर पालिका परिषद में नामित सभासदों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अवढर शर्मा, सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, मदनलाल शाक्य एवं श्रीमती सीमा सक्सेना को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नामित किए गए ये सभी सदस्य नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं जैसे साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

नव-नामित सभासदों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाएगा।

इस दौरान मौजूद लोगों ने सभी सभासदों को शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास को गति देने का संकल्प लिया।