ब्लॉक परिसर दहगवां में क्षेत्र पंचायत बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

ब्लॉक परिसर दहगवां में क्षेत्र पंचायत बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा


दहगवां। ब्लॉक परिसर दहगवां में आज क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता के पति सुभाष चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के विकास एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान भाजपा युवा नेता नामित गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ विभिन्न विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया तथा विकास को गति देने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।
बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा। सभी के सुझावों एवं सहयोग से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, ग्राम प्रधानगण, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित समस्त ब्लॉक स्टाफ मौजूद रहा।
बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना