दहगवां नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

दहगवां नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

दहगवां। नगर पंचायत दहगवां में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि सफाई कर्मी अपनी मनमानी पर उतारू हैं, जिससे नगर में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रेमपाल सिंह राणा नाम की आईडी से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि सफाई कर्मी नियमित रूप से ड्यूटी नहीं कर रहे हैं और कई वार्डों में कूड़ा-करकट लंबे समय से जमा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में मौन साधे हुए हैं।

नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक नगरवासियों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा और जिम्मेदार अधिकारी कब इस ओर ध्यान देंगे।

अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर उठे इस मुद्दे के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आता है या नहीं।