जाम से राहत या फिर नया सियासी दांव?

जाम से राहत या फिर नया सियासी दांव?

#हरदोई
.
शहर में जाम की समस्या को लेकर राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने डीएम को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी निजी बस स्टैंड,प्राइवेट टैक्सी स्टैंड,मैजिक स्टैंड और टेंपो स्टैंड को शहर से बाहर किया जाए,ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।

लेकिन इस फैसले पर सियासत भी शुरू हो गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि घोषणाएं करना आसान है,लेकिन असली परीक्षा जमीन पर कार्रवाई की है।

उन्होंने सवाल उठाया कि_
?अगर सच में शहर को जाम से राहत दिलानी है तो सिर्फ आदेश नहीं, कठोर कार्रवाई भी दिखनी चाहिए।?
अब शहर में चर्चा इस बात की है कि क्या सच में प्राइवेट बस अड्डे,टैक्सी स्टैंड,मैजिक और टेंपो स्टैंड शहर से बाहर जाएंगे? क्या सड़क किनारे लगने वाले इन स्टैंडों से होने वाला जाम खत्म होगा? सबसे बड़ा सवाल - क्या इन स्टैंडों से होने वाली कथित गुंडा टैक्स की वसूली भी बंद होगी?

फिलहाल जनता की नजर प्रशासन पर है अब देखना यह होगा कि यह फैसला हरदोई को जाम से राहत देता है या फिर सियासत का एक और जुमला साबित होता है।

#hilightseveryonefollowers #DMHardoi #HardoiPolice #YogiAdityanath #hilights #BreakingNews #LikeFollowShare #nitinagarwal