कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सक्रियता, गश्त के साथ जागरूकता सेमिनार आयोजित

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक हरि शंकर के आदेशानुसार एवं RPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW नीलम चौधरी तथा पुलिस निरीक्षक एंव सुपरवीजन अधिकारी सीर कौर के निर्देशन में प्रभारी सुखदेव सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए।

इसी क्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट 1 एवं 2 एंटी रोमियो स्क्वायड का रॉल कॉल लेकर उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देकर टीम को ड्यूटी के मुताबिक चार्ट, गश्त एवं निगरानी के लिये शहर में रवाना किया गया।

दौरान-ए-गश्त टीम द्वारा प्रेम नगर पार्क व नेहरू पार्क क्षेत्र में आमजन, वरिष्ठ नागरिकों, मनरेगा कार्यकर्ता महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं पुलिस सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही राजकॉप सिटीजन एप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी भी प्रदान की गई।

टीम द्वारा आमजन को आपातकालीन नंबर 112 व महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही नशे से संबंधित सूचना देने के लिये जारी व्हाट्सएप नंबर की जानकारी भी साझा की गई।

इसके अतिरिक्त क्षेत्रवासियों से किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने का आग्रह किया गया तथा बताया गया कि राजकॉप एप के माध्यम से घर बैठे कई पुलिस सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा गश्त के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा व जागरूकता बढ़ाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।