कांग्रेस की अहम बैठक, निकाय और पंचायत राज चुनाव की रणनीति पर चर्चा

श्रीगंगानगर की 125 नई धानमंडी जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधायक रूपेंद्र सिंह रूबी कुन्नर की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। बैठक में निकाय और पंचायत राज चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है, साथ ही संगठन गठन पर भी विचार किया जा रहा है।

बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सहारण, पार्षद अनूप बाजवा, गंगनहर अध्यक्ष हनुमान पूनिया, पार्षद कृष्ण सिहाग, धर्मपाल श्योराण, दलीप लावा, गुरमीत गिल, रमेश घरियाव, जगतार समरा, राकेश शर्मा व श्यामलाल शेखावाटी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद हैं।