करंट से 5 गौवंश की मौत, विद्युत विभाग पर आक्रोश

श्रीगंगानगर के जस्सासिंह मार्ग पदमपुर रोड़ पर 5 गौवंश करंट की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार देर रात को तार टूट गई थी लेकिन फोन करने के बावजूद लाइन बंद नहीं की गई। इससे लोगों में विद्युत विभाग के विरुद्ध भारी आक्रोश है।

बड़ी संख्या में होती है आवाजाही....

श्रीगंगानगर के इस मार्ग पर बड़ी संख्या में आवाजाही होती है गनीमत रही कि कोई जानमाल का बड़ा हादसा नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया है।