नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन पर चार ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

नवरात्रि मेले के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन पर चार ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

नवरात्रि मेले के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बिलासपुर भगत की कोठी?बिलासपुर तथा बिलासपुर बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक इन ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा, जिससे नवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत मिल सके।

बिलासपुर भगत की कोठी बिलासपुर एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 20843, बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21:56 बजे पहुंचेगी और 21:58 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05:40 बजे पहुंचेगी और 05:42 बजे प्रस्थान करेगी।

बिलासपुर?बीकानेर?बिलासपुर एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21:56 बजे आगमन और 21:58 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05:40 बजे पहुंचेगी और 05:42 बजे रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह अस्थायी ठहराव विशेष रूप से नवरात्रि मेले में माँ बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इस व्यवस्था से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को डोंगरगढ़ पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।