ऑपरेशन क्लीन में गिरी गाज: “धो डालो साहब, गंदे हैं ये खाकी पर दाग!” 

ऑपरेशन क्लीन में गिरी गाज: ?धो डालो साहब, गंदे हैं ये खाकी पर दाग!?

हरदोई पुलिस में बड़ी सर्जरी! ड्यूटी से गायब दरोगा और सुस्त इंस्पेक्टर पर गिरी निलंबन की बिजली

पुलिस कप्तान के कड़े तेवर से महकमे में मचा हड़कंप

#Hardoi
.
पुलिस लाइन से लेकर थानों तक आज एक ही सवाल गूंज रहा है- ?अगला नंबर किसका?? ⚡
जनपद में ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस कप्तान ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए दो बड़े अफसरों पर कार्रवाई कर दी है।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले दरोगा पन्ना लाल सोनी और बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज पर गाज गिर गई है। दोनों को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दरोगा पन्ना लाल सोनी स्ट्रांग रूम की ड्यूटी छोड़कर नदारद हो गए थे। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और उसी वक्त कप्तान का अचानक निरीक्षण हो गया। मामला सामने आते ही कार्रवाई की तलवार चल गई। उधर बेनीगंज कोतवाली में एक एक्सीडेंट केस की जांच कछुआ चाल से चल रही थी। शिकायतें बढ़ीं तो कप्तान ने सख्त रुख अपनाते हुए कोतवाल को भी सस्पेंड कर दिया।

अब पूरे महकमे में साफ संदेश पहुंच चुका है-
?या तो मुस्तैदी से ड्यूटी करो, या फिर निलंबन के लिए तैयार रहो!? ⚠️

थानों में चर्चा है कि कप्तान की नजर अब हर फाइल, हर गश्त और हर ड्यूटी पर है। खाकी की साख बचाने के लिए शुरू हुआ यह ?ऑपरेशन क्लीन? अब और बड़े खुलासे कर सकता है।

👉 पुलिस महकमे में एक ही चर्चा-
?साहब की नजर सब पर है? अब कोई भी ढील भारी पड़ सकती है!? 🔥

#YogiAdityanath #HardoiPolice