“लाखों के वाटर कूलर बने कबाड़! गर्मी में प्यास से तड़प रहे लोग, जिम्मेदार मौन”

?लाखों के वाटर कूलर बने कबाड़! गर्मी में प्यास से तड़प रहे लोग, जिम्मेदार मौन?

⚡बेनीगंज/हरदोई

नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगाए गए बड़े और मिनी वाटर कूलर आज धूल फांकते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी में जब लोगों को ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब नगर में लगे अधिकतर वाटर कूलर बंद पड़े हैं और जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने बैठे हैं। धूप की तपिश से राहगीरों के गले सूख रहे हैं। कस्बे में आने-जाने वाले लोग गला तर करने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं, लेकिन नगर पंचायत के लगाए वाटर कूलर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। मजबूरी में लोगों को दुकानों से पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने लाखों खर्च कर कूलर तो लगवा दिए, लेकिन उनकी देखरेख की कोई व्यवस्था नहीं की। नतीजा यह कि कई कूलर खराब पड़े हैं और कई में महीनों से पानी तक नहीं चल रहा। लगातार बढ़ती गर्मी के बावजूद नगर पंचायत की नींद नहीं खुल रही है। कस्बे में आने वाले यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

⚠️जनता का सवाल

जब गर्मी सिर पर है तो आखिर नगर पंचायत के जिम्मेदार कब जागेंगे? क्या ये कूलर सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए लगाए गए थे या जनता की प्यास बुझाने के लिए?