फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों को अब जोमैटो व स्विगी से सीट पर मिलेगा मनपसंद भोजन! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.....

फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों को अब जोमैटो व स्विगी से सीट पर मिलेगा मनपसंद भोजन! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.....

रेलयात्रियों की यात्रा को सुगम, सुविधाजनक तथा आनंददायक बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से यात्रियों को अब अपनी सीट पर ही मनपसंद भोजन मंगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस व्यवस्था के अंतर्गत यात्री अपने पीएनआर नंबर के माध्यम से ई-कैटरिंग प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन कर जोमैटो और स्विगी जैसे अन्य प्रतिष्ठित फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से अपनी पसंद की रेस्तरां से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर किया गया भोजन निर्धारित स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के समय सीधे यात्री की सीट तक पहुंचाया जाएगा। यह स्मार्ट प्रणाली ट्रेन के समय को ट्रैक करके रखती है और उसी के अनुसार भोजन की डिलीवरी सुनिश्चित करती है, जिससे यात्रियों को ताज़ा, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके।

फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह सुविधा मंडल के लुधियाना, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट और अमृतसर रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है। इस पहल से यात्रियों को यात्रा के दौरान विविध प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे उनका रेल सफर और अधिक सुखद बन सकेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल रेलयात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा यह सुविधा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह सुविधा ?रेलवन एप? पर भी उपलब्ध है।