टीटीई चेकिंग के समय क्या किया देखिए, सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी बोले.....

फिरोजपुर।टिकट चेकिंग स्टाफ ने अस्वस्थ यात्री को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

ट्रेन संख्या 14621 साप्ताहिक एक्सप्रेस में 09 मार्च को यात्रा कर रहे एक यात्री को अस्वस्थ होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। कोच A2 में दिल्ली सराय रोहिल्ला से फिरोज़पुर कैंट तक यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ दयानंद ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए वाणिज्य नियंत्रण कक्ष दिल्ली को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही रोहतक स्टेशन पर यात्री के लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई। स्टेशन पर उपलब्ध चिकित्सा टीम द्वारा यात्री का परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। समय पर मिली सहायता से यात्री को राहत मिली और उन्होंने रेलवे प्रशासन तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि टिकट चेकिंग स्टाफ श्री दयानंद द्वारा समय पर दिखाई गई सूझ-बूझ एवं तत्काल कार्रवाई से यात्री को राहत मिली, जो रेलकर्मियों की कर्तव्यपरायणता एवं मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है।