नागपुर मंडल में ‘एक महीना–एक सेमिनार’ का आयोजन

South East Central Railway के Nagpur मंडल में कार्मिक विभाग द्वारा एक महीना एक सेमिनारपहल के अंतर्गत 12 मार्च को गुंजन सभागार में 18वें सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय श्रम संहिताएं (केंद्रीय नियम) 2025 रखा गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय श्रम आयुक्त प्रशांत पजाई ने श्रम संहिताओं के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि इनका उद्देश्य वेतन, सामाजिक सुरक्षा और कार्यस्थल की परिस्थितियों में सुधार लाना है।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्वेता एच. के. छोरिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।