पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर मंडल के अंतर्गत सिहोरा रोड स्टेशन पर कुछ यात्री गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर मंडल के अंतर्गत सिहोरा रोड स्टेशन पर कुछ यात्री गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा

नागपुर मंडल। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित गाड़ियों को पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर मंडल के अंतर्गत सिहोरा रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दी जा रही है। यह व्यवस्था 07 एवं 08 मार्च 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

सिहोरा रोड स्टेशन पर निम्नलिखित गाड़ियों की ठहराव का विवरण इस प्रकार है।

1. दिनांक - 08.03.2026 से अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 11201 नागपुर - शहडोल एक्सप्रेस, आगमन 17:22 बजे एवं प्रस्थान 17:24 बजे।

2. दिनांक - 08.03.2026 से अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 11202 शहडोल - नागपुर एक्सप्रेस, आगमन 08:03 बजे एवं प्रस्थान 08:05 बजे।

3. दिनांक - 07.03.2026 से अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 11754 रीवा - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, आगमन 20:08 बजे एवं प्रस्थान 20:10 बजे।

4. दिनांक - 08.03.2026 से अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी एक्सप्रेस - रीवा एक्सप्रेस, आगमन 04:22 बजे एवं प्रस्थान: 04:24 बजे।

5. दिनांक - 08.03.2026 से अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 11756 रीवा - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, एक्सप्रेस, आगमन 20:08 बजे एवं प्रस्थान: 20:10 बजे।

6. दिनांक - 07.03.2026 से अगले आदेश तक गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी - रीवा एक्सप्रेस, आगमन 04:22 बजे एवं प्रस्थान 04:24 बजे।

इस प्रायोगिक ठहराव से सिहोरा रोड एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।