बन सकता है चिड़ियाघर! धोबिया आश्रम में ‘जंगल सफारी’ का सपना हुआ तेज, BJP नेता आदर्श दीपक मिश्रा की मांग पर हरकत में वन विभाग

बन सकता है चिड़ियाघर! धोबिया आश्रम में ?जंगल सफारी? का सपना हुआ तेज, BJP नेता आदर्श दीपक मिश्रा की मांग पर हरकत में वन विभाग.
__________________________________
#हरदोई
.
जनपद में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नई पहचान देने वाला बड़ा प्रस्ताव अब गति पकड़ता दिखाई दे रहा है। पिहानी क्षेत्र स्थित धोबिया आश्रम में चिड़ियाघर बनाए जाने की मांग पर शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

BJP नेता आदर्श दीपक मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर धोबिया आश्रम में चिड़ियाघर निर्माण की मांग उठाने के बाद वन विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक जे.बी. शेंडे ने पिहानी के क्षेत्रीय वन अधिकारी से इस प्रस्ताव को लेकर 20 मार्च तक विस्तृत आख्या (रिपोर्ट) मांगी है।

बताया जाता है कि 11 जनवरी को हुई मुलाकात के दौरान BJP नेता आदर्श दीपक मिश्रा ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी और परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर धोबिया आश्रम को चिड़ियाघर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा था। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अब विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ती दिख रही है। यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो हरदोई में पर्यटन को नई रफ्तार मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं। फिलहाल अब सबकी निगाहें 20 मार्च तक आने वाली वन विभाग की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस महत्वाकांक्षी योजना की दिशा तय करेगी।

#हरदोई #YogiAdityanath #DMHardoi