गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य पूरा, 13 मेमू/पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं पुनः बहाल

South East Central Railway के Nagpur Railway Division में गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पहले से निरस्त की गई यात्री ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। ब्लॉक कार्य समाप्त होने के बाद कुल 13 मेमू और पैसेंजर गाड़ियों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार बोरतलाव?दरेकसा स्टेशन के बीच समपार फाटक क्रमांक 481 पर गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक प्रस्तावित किया गया था। इसी कारण 13 और 14 मार्च 2026 को कुछ यात्री गाड़ियों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया था।

हालांकि यह कार्य निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही 6 और 7 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इसके बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले से निरस्त की गई गाड़ियों की सेवाएं अब अपने निर्धारित समय के अनुसार पुनः बहाल की जा रही हैं।

पुनः प्रारंभ की जाने वाली गाड़ियाँ इस प्रकार हैं ?

गाड़ी संख्या 68721 ? Raipur से Dongargarh मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68723 ? डोंगरगढ़ से Gondia मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68724 ? गोंदिया से रायपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68741 ? Durg से गोंदिया मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68742 ? गोंदिया से दुर्ग मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68743 ? गोंदिया से Netaji Subhas Chandra Bose Itwari मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68744 ? नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी से गोंदिया मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68711 ? डोंगरगढ़ से गोंदिया मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68713 ? गोंदिया से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68716 ? नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी से गोंदिया मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68712 ? गोंदिया से डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68715 ? Balaghat से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68714 ? नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी से बालाघाट मेमू पैसेंजर

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल सेवाएं प्रदान करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।