मुरादाबाद छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट गाली-गलौज बेटे को जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट गाली-गलौज बेटे को जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद के थाना गलशहीद क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है मिली जानकारी के अनुसार थाना गलशहीद क्षेत्र के असालतपुरा स्थित निघार कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पास रहने वाली जैबा खानम (37 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले मोहम्मद अकील उर्फ बाबू (36 वर्ष), पुत्र मोहम्मद नसीम, निवासी महल वाली गली, अंगूर कूरेशी वाली गली, थाना गलशहीद ने उनके साथ छेड़छाड़ की।

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद पीड़िता ने थाना गलशहीद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में भी इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।