धनेरा स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से ?मिशन 100? अभियान के तहत धनेरा रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कार्मिक विभाग की टीम ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि शिविर में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 6 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सक विजय राज चौधरी द्वारा 26 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाई आरबीएस तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई। उन्होंने सभी को संतुलित आहार,नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर का संचालन कल्याण निरीक्षक कुम्भा राम बाजिया तथा स्टेशन अधीक्षक निरंजन सिंह की देखरेख में किया गया। गांधी ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।