स्टार गोल्डन कराओके ने कायस्थ भवन में मनाया होली मिलन समारोह*

कांकेर!स्टार गोल्डन कराओके द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कायस्थ भवन में बहुत ही भव्य और धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में सभी ने अपनी एक से एक होली के गाने की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया
सबसे पहले सरस्वती पूजा के बाद वंदना पंकज श्रीवास्तव ने मीना पंकज श्रीवास्तव के साथ "होलिया में उड़े रे गुलाल" गाकर समा बांध दिया। इसके अलावा एकता, गजेंद्र, अश्वनी, शालिनी, समरेश चौहान, राजगोपाल कोठारी, विरल, हरसा कोठारी और महेश सिंह ठाकुर ने भी होली के गाने गाकर सभी का मनोरंजन किया।