वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का प्रदर्शन

रिपोर्ट। आलम वारसी। मुरादाबा

मुरादाबाद में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्ला बाबू द्रेविड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आउटसोरसिंग सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि की मांग की गई है।

लल्ला बाबू द्रेविड ने बताया कि फरवरी 2025 में जिलाधिकारी ने वेतन वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि अप्रैल 2026 से आउटसोरसिंग सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि 20 हजार रुपये प्रतिमाह की जाए।

संगठन ने कहा कि महंगाई के दौर में 8-10 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन से परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी मांग पर विचार किया जाए और आउटसोरसिंग सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाए।

ज्ञापन देने वालों में दिव्याल सरन, मदन लाल, करमजीत राथकर, शिरा अगत, राष्ट्रीय मुख्य निर्देशक भावाधस (भारत) अपांग, आयुष, करन, रोहित कपील, सुमीत आगराम, गुड्डू गवराम, गजेन्दर हरन, हर नहिरिन्छ, मनोज, संजय पासवान, रोहिट आदि शामिल थे।