पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबर भ्रामक, डीएम ने किया खंडन

पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबर भ्रामक, डीएम ने किया खंडन

#हरदोई:

जनपद में पेट्रोल और डीजल की कथित किल्लत को लेकर फैल रही खबरों पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्पष्ट बयान जारी करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर जो खबरें प्रसारित की जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और सप्लाई भी नियमित रूप से जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

डीएम ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद न करें। यदि कहीं किसी पंप पर अस्थायी समस्या आती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाएगा।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#DMHardoi #हरदोई