पुलिस कर्मियों पर मुकदमा: एडीजे कोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को किया निरस्त

श्रीगंगानगर में एनडीपीएस प्रकरण में 11 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर के आदेश से जुड़े मामले में एडीजे कोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को निरस्त कर दिया है। 19 जनवरी को एसीजेएम कोर्ट ने रायसिंहनगर थाने के तत्कालीन थाना अधिकारी सहित 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश दिए थे, जिसे चुनौती देते हुए पुलिस कर्मियों ने एडीजे कोर्ट में निगरानी याचिका लगाई थी।

कोर्ट का आदेश....

एडीजे कोर्ट ने प्रकरण में सुनवाई करते हुए अधीनस्थ न्यायालय के आदेशों को निरस्त कर दिया और कहा कि प्रकरण में पुनः सुनवाई करते हुए विधिनुसार आदेश जारी करें। कोर्ट के इस आदेश से पुलिस कर्मियों को राहत मिली है।