कांग्रेस नेताओं का दौरा स्थगित

श्रीगंगानगर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का 1 मार्च को होने वाला दौरा स्थगित हो गया है। नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली की माता के निधन के कारण यह दौरा स्थगित किया गया है।

कार्यक्रम स्थगित....

1 मार्च को नई धानमंडी में जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बयान....

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली की माता के निधन के कारण यह दौरा स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि नए तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।