भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर जताया विरोध, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

पीलीभीत। पूरनपुर में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में घुंघचाई चौराहे से लेकर तहसील पूरनपुर तक ट्रैक्टर मार्च निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी पूरनपुर को किसानों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। ज्ञापन में कुछ मांगे भी रखी गई है। जैसे- 1.अमेरिका के साथ की गई कृषि संबंधी ट्रेड डील को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए क्योंकि इससे देश के किसानों के हितों को गंभीर नुक्सान होने की आशंका है।
2. वर्तमान गेहूं खरीद सीजन में सरकारी खरीद क्रय केंद्र अधिक से अधिक संख्या में खोले जाएं तथा उन्हें गांवों के बाहर मुख्य मार्गों पर स्थापित किया जाए, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
3. क्षेत्र में बढती आवारा पशुओं एवं गौवंश की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। यह पशु किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे है, जिससे किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
4. सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित की जाए, तथा MSP को कानूनी गारंटी प्रदान की जाए।
5. किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए नया बिजली बिल एवं पानी का बिल तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, आदि प्रमुख मांगे शामिल है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह काहलो, प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह, अमरीक सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।