पीटीआर में मार्गो को रात में प्रतिबंध को लेकर भाकियू टिकैत ने डीएम व एसपी से की वार्ता 

पीलीभीत। गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई जिसमें जनपद के पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव एवं डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह टाइगर रिजर्व व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा रात्रि से सुबह तक विभिन्न मार्गों पर यातायात पर प्रतिबंध लगाने पर विस्तृत चर्चा हुई उसके उपरांत भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों से विस्तृत वार्ता हुई। आगामी 12 मार्च तक 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा के साथ मार्गों पर आवागमन जारी रहेगा। इसके बाद उच्च न्यायालय की टीम के निरीक्षण के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण के आदेशों का हवाला देते हुए वन विभाग ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले सभी मार्गों पर रात्रि में आपातकालीन सेवा वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न किसान संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध शुरू कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को पीलीभीत के जिला सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में वन विभाग के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे,जिसमें सहमति बनी कि इस समय किसी प्रकार का यातायात पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा जब तक शासन स्तर पर वार्ता ना हो जाए। इस बात पर उपस्थित यूनियन के संगठनों एवं अधिकारियों में सहमत बन गई । बैठक में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो, बलजिंदर सिंह मान प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र, गुरजीत सिंह जिला मीडिया प्रभारी, गुरदीप सिंह युवा जिला अध्यक्ष, बलजीत सिंह युवा जिला महासचिव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।