पीलीभीत टाइगर रिजर्व के रात में मार्ग बंद के विरोध में मीटिंग में पहुंचे ज्यादा से ज्यादा लोग: गुरदीप सिंह

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के रात्रि में और वन क्षेत्रों से गुजरने वाले मार्गो को बंद रखने के आदेश को जनमानस के हित में देखते हुए वापस लेने के लिए सोमवार 9 मार्च को जिलाधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ आमने-सामने होने वाली बैठक में किसानों, ग्रामीणों व समस्त क्षेत्रवासियों से पहुंचने का आह्वान किया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह ने बताया कि वन क्षेत्र से गुजरने वाले सभी मार्गों को रात में बंद करने से क्षेत्रीय ग्रामीणों, किसानों व आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी सिलसिले में वन अधिकारी पर जिलाधिकारी महोदय से वार्तालाप कर इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा और इन मार्गों पर पहले की तरह रात्रि में भी यातायात सुचारु कराया जाएगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के इस तानाशाही आदेश को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह, जिलामहामंत्री बलजीत सिंह, गुरेंद्र सिंह , शीशपाल, मथुरा प्रसाद, आदि कई लोग मौजूद रहे।