पिहानी में होली के रंगों में सराबोर हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पिहानी में होली के रंगों में सराबोर हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पिहानी, हरदोई:

.

होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पिहानी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में भव्य सामूहिक होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लेकर होली के रंगों में भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की खास धूम देखने को मिली। कलाकारों ने गीत, ग़ज़ल, चुटकुले और भाव नृत्य के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।

विशेष आकर्षण संस्कृत विद्यालय नरसिंह आश्रम के छात्र-छात्राओं और स्थानीय बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत संस्कृत नृत्य रहा, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और आनंद के रंगों से सराबोर कर दिया।

अतुल कपूर ने किया सफल संचालन

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार गायत्री प्रज्ञा पीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर रहे। उन्होंने पूरे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन करते हुए समाज में धर्म, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराने की बात भी कही।

नारी शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पत्रकारिता और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय विजय लक्ष्मी सिंह, गरिमा बाजपेई और पूनम शर्मा की उपस्थिति ने नारी शक्ति का सशक्त प्रतिनिधित्व किया।

संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई_

संजय सिंह - लखनऊ मंडल अध्यक्ष

मुकेश सिंह आशा - महासचिव

नवनीत कुमार ?राम जी?- जिला सचिव

सागर पांडेय- नगर अध्यक्ष

पत्रकार और मीडिया जगत की भागीदारी

कार्यक्रम में आलोक सिंह (इंडिया न्यूज़), विजय लक्ष्मी सिंह (आईएनए न्यूज़), बबलू सिंह (जिला अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन) सहित आमिर किरमानी, मुकुल सिंह, सुधीर अवस्थी, आशीष सिंह, सुयश बाजपेई, कंचन बाजपेई, नवल शुक्ल, शिव प्रकाश त्रिवेदी, वीरेश गुप्ता और अवधेश रस्तोगी समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।